Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस प्रशासन ने पुलिस चेकपोस्ट पर चलाया संघन चैकिंग अभियान,,आचार संहिता,,कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के काटे चालन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(ज़फर अंसारी) प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के लिए लालकुआ पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है वही पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर कि अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने पुलिस चेकपोस्ट पर संघन चैकिंग अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालन काटे इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बताते चले कि प्रदेश में चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है

 

जिसके बाद लालकुआ पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है इसी कड़ी में लालकुआ पुलिस क्षेत्राधिकारी शातंनु पाराशर ने सुभाष नगर स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों के साथ चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान आदर्श आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस ने इनके उल्लंघन में एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए। चुनाव आचार संहिता लगते ही चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उम्मीदवारों द्वारा शराब और पैसे के साथ ही अन्य चीजों को इधर से उधर ले जाने का क्रम शुरू हो जाता है, जिसे देखते हुए लालकुआं पुलिस पूरी तरह से एक्शन में आ गयी है

 

विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस कि कई टीमें संघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाही में जुटी हुई है। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर का कहना है कि आचार संहिता को सख्ताई से लागू करने को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी से तरह मुस्तैद है उन्होंने कहा कि लालकुआ क्षेत्र में हर आने जाने वाले वाहनों कि बारिकी से चैकिंग की जा रही है उन्होंने कहा कि चैकिंग में अवैध हथियार, शराब, स्मैक, चरस ,सहित चुनाव में पैसे का प्रयोग ना हो इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में अगर किसी भी व्यक्ति ने शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!