Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

262 मतदान अधिकारियों,177 पीठासीन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण,,मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम, बीबीपेट मशीन संचालन की समझाई गई प्रक्रिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया कोविड गाइड लाइन के मुताबिक संपन्न कराने के लिए जसपुर ब्लॉक क्षेत्र के 262 मतदान अधिकारियों,177 पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी को मास्टर ट्रेन द्वारा ईवीएम व बीबीपेट मशीन संचालन की प्रक्रिया समझाई गई। रविवार को मानपुर रोड स्थित उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज प्रेक्षा गृह में विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया कोविड गाइड लाइन के मुताबिक संपन्न कराने के लिए जसपुर ब्लॉक क्षेत्र के 439 कर्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि जसपुर क्षेत्र के 262 कर्मिकों को मतदान अधिकारी व  177 कर्मिकों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया।

 

जिनकी बाद में ड्यूटी लगाई जाएगी। उधर मास्टर ट्रेनर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि इस बार चुनाव में  80 साल से अधिक बुजुर्ग, दिव्यांग, कोविड संक्रमित को डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित मतदाता से पहले सहमति पत्र लिया जाएगा कि वह डाक मत पत्र से मतदान करेगा या पोलिंग बूथ पर जाकर।

 

इस प्रक्रिया को मतदान से एक-दो दिन पूर्व पूरा करा ली जाएगी। वहीं आईटीआई काशीपुर के आरबी जोशी ने ईवीटीएम व बीबीपेट का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान 25 मशीनों को 25 मास्टर ट्रेन ने कार्मिकों को दो-दो शिफ्ट में तीन-तीन घंटे का प्रशिक्षण दिया। साथ ही सामान्य मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पूनम पंत के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!