Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कोविड गाइड लाइन की उड़ रही धज्जिया, स्कूल में पढ़ रहे बच्चे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-(उधम सिंह राठौर) उत्तराखंड ओमिक्रोन वेरिएंट लगातार बढ़ रहा हैं। ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों को 22 जनवरी  तक बंद रखने का फैसला किया गया है। आपको बता दे इससे पहले राज्य सरकार ने स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 16 जवनरी तक के लिए बंद किया था। ऐसे में अब आंगनबाड़ी केंद्र और 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थान 22 जनवरी तक बंद रहेंगे। लेकिन एम०पी० इंटर कॉलेज रामनगर में प्रशासन की गाइड लाइन की जमकर धज्जियाँ उड़ती नजर आ रही हैं।

एम०पी० इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को ड्रेस में ओर बेग लेकर जाते साफ देखा जा सकता हैं। जिसको देखकर लगता हैं कि एम०पी० इंटर कॉलेज में बच्चों को पढाई  के नाम पर उनकी ज़िंदगी से खिलवाड़ किया जा  रहा हैं। हालांकि जब विद्यालय में मौजूद शिक्षकों से पूछा गया कि यहाँ बच्चों को किस नियमावली के तहद पढ़ाया जा रहा हैं तो उन्होंने इस बात को नकार दिया। लेकिन विद्यार्थियों को कॉलेज में ड्रेस पहने हुए और स्कूल बैग के साथ साफ देखा जा सकता हैं जो कि कॉलेज की हकीकत बयाँ करने के लिए काफी हैं।

वही सुचना पर खण्ड शिक्षा अधिकारी वंदना मेहरा मोके पर पहुची तो उहोने बच्चो को स्कूल ड्रेस में स्कूल से निकलते देखा  खण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रधानाचार्य से इस बाबत बात की और जमकर लताड़ लगाई वही इस लापरवाही को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया की स्कूल प्रबंधन को सख्ती के साथ चेतावनी दे दी गई है, की स्कूल को एस.ओ.पी.की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए,स्कूल अगर लापरवाही बरतेगा तो कड़ी कर्येवाही अमल में ली जायगी

और पढ़ें

error: Content is protected !!