Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 19 लाख ₹ की चोरी के अनावरण में अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-(उधम सिंह राठौर) रामनगर गर्जिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत 2 दिसंबर 2021 को 19 लाख रुपए और एक कार की चोरी हुई थी। जिसकी तहरीर राकेश कुमार निवासी काशीपुर ने रामनगर कोतवाली में दी गई थी जिसको लेकर पुलिस ने इसकी छानबीन के लिए कई टीमों को नियुक्त किया। दिल्ली, हरिद्वार, मेरठ आदि पर उसकी छानबीन की गई, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी को मुखबिर की सूचना से रजबपुर जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। उसके पास से 18 लाख पचास हजार रुपए बरामद हुए और उसकी निशानदेही पर काशीपुर से उक्त कार को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया।

 

वहीं रामनगर क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि राकेश कुमार निवासी काशीपुर के द्वारा रामनगर कोतवाली में तहरीर दी गई थी उसकी कार और 19 लाख रुपए चोरी हो गए हैं। जिसके चलते पुलिस द्वारा कई टीमों का गठन कर आरोपी को मय माल और रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वही जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा उप निरीक्षक मनोज निहाल प्रभारी चौकी गर्जिया और  साथी गण पुलिस टीम को ₹2500/- से सम्मानित भी किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!