Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस ने दो लोगों को अवैध तमंचों के साथ किया गिरफ्तार संदिग्धों और अपराधियों पर भी पुलिस रखे है नजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को काशीपुर पुलिस कमर कस चुकी है जहाँ गहन चैकिंग अभियान चलाये हुए है तो वही संदिग्धों और अपराधियों पर भी नजर रखे है। इसी के चलते शनिवार को काशीपुर पुलिस और  एसओजी ने चेकिंग के दौरान सीमावर्ती राज्य उत्तरप्रदेश से उत्तराखंड के काशीपुर में अवैध तमंचों की सप्लाई देने आये यूपी के जिला मुरादाबाद के रहने वाले दो लोगों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया। जबकि एक अन्य स्थान से एक व्यक्ति को भी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले सचिन और विशाल को एसओजी और काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा जबकि काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी अंतर्गत रहने वाले विकास को एक अन्य जगह से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 32 बोर और जिंदा कारतूस बरामद किये गए। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि इस बात की पूछताछ की जा रही है कि वह कौन लोग है जिनको यह तमंचे भेजे जा रहे है, या माहौल खराब करना चाहते है , उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!