Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पशुओं की हत्या कर माहौल बिगाड़ने वाले अराजकतत्वों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कर लिया है गिरफ्तार………..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) गौवंशीय पशुओं की हत्या कर माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को ऊधम सिंह नगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है,इस मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस और एसओजी व गौवंश संरक्षण स्कावड की टीमों ने थाना स्वार जिला रामपुर रहने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले के मास्टर माइंड ने रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है, वही इस मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है,

 

आपको बता दें कि बीती 10 जनवरी को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आवास विकास क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर का माहौल बिगाड़ने के मकसद से यहां गौवंशीय पशुओं की हत्या कर उन्हें एक खाली जमीन पर फैक दिया, जिसके बाद विभिन्न हिन्दू संगठनों ने इस मामले को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाया था,इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी ट्रांजिट कैंप और एसओजी व गौवंश संरक्षण स्कावड की टीम की अहम भूमिका रही, वही गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्या ने पुलिस द्वारा इस मामले के खुलासे पर पुलिस का अभार व्यक्त किया,

 

वही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार होंडा सिटी को भी कब्जे में ले लिया है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना के पीछे किसका षड्यंत्र है इसका खुलासा नहीं किया,एस एस पी डीएस कुंवर ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है, जल्द ही इसका भी खुलासा किया जाएगा

और पढ़ें

error: Content is protected !!