Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

काशीपुर का ओवर ब्रिज जनता के जी का जंजाल :इंदु मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) महिला कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु मान ने कहा कि काशीपुर में पिछले  4 वर्षों से बन रहा ओवर ब्रिज अब जनता के जी का जंजाल बन चुका है। पूरे 4 वर्षों से प्रत्येक वर्ग काशीपुर के महाराणा प्रताप चौराहे और रेलवे लाइन के ऊपर से बन रहे ओवरब्रिज के कारण पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। आम जनता को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का लगातार खतरा बना हुआ है प्रशासन को चाहिए इस कार्य को अति शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का व्यापार बिल्कुल ठप हो चुका है

 

लेकिन भाजपा के पिछले 5 साल के कार्यकाल में काशीपुर के विधायक ने या मेयर ने इसको समय से पूरा करने की करवाने की कोई पहल नहीं की। इंदु मान ने कहा कि आम जनता जानना चाहती है आखिर जनप्रतिनिधि चुने किस लिए जाते हैं? जनता का वोट बहुत ही कीमती होता है और जनप्रतिनिधि वोट लेकर पिछले बीस वर्षों से घर में  बैठे हुए हैं इंदू मान ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति बिल्कुल खत्म हो चुकी है उन्हें जनता के विकास से बिल्कुल कुछ भी लेना देना नहीं है अब समय है कि आम जनता समझ जाए और भाजपा के प्रतिनिधियों को सत्ता की कुर्सी से बाहर कर दें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!