Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी का डॉक्टरों के साथ किया, निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(जफर अंसारी) कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी का डॉक्टरों के साथ निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और सीएमओ से भी बात की, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की देश में ओमिक्रोन की लहर तेजी से बढ़ रही है,

 

जिसको देखते हुए पूरे राज्य में एहतियात बरते जा रहे हैं, सभी कोविड-19 को लेकर सभी अस्पतालों में सारी सुविधाओं से चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे अलर्ट के मोड पर है। सीएम ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ओमिक्रोन के बढ़ते मामले पर बात की है,

 

जिसके बाद उनके द्वारा शुक्रवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और डीआरडीओ के अस्पताल का निरीक्षण किया गया है और यहां के मौजूदा हालात से उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की है, सरकार और स्वास्थ्य विभाग ओमिक्रोन को लेकर पूरी तरीके से अलर्ट पर है। हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन और डॉक्टरों की टीम है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!