Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में फिर एक छात्रा को बनाया दुष्कर्म का शिकार

हल्द्वानी में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म

हल्द्वानी-(एम् सलीम खान) हल्द्वानी देवभूमि उत्तराखंड में फिर एक बार हवस के दरिंदे ने एक छात्रा को अपना शिकार बनाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने करने का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक युवक ने नाबालिग को बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।इस मामले में पीड़ित छात्रा की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता छात्रा की आयु महज 15 वर्ष है, वही छात्रा कक्षा 9 में शिक्षा ग्रहण कर रही है।

 

सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया के जरिए ग्राम पनियाली मुखानी निवासी एक 20 वर्षीय युवक ने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई। पीड़िता के मुताबिक बीती 24 दिसंबर 2021 को युवक ने उसे मिलने के लिए एक रेस्टोरेंट में बुलाया। जहां से आरोपी युवक उसे पनियाली स्थित अपने घर ले गया। जहां उसने कोल्डड्रिंक और चाकलेट में नशीला पदार्थ देकर जबरदस्ती शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने नाबालिग को धमकी दी।

 

आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और भाग खड़ा हुआ।इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एस आई बबीता मेहरा,एस आई भूपाल राम पौरी, सिपाही प्रवीण कुमार,इन्दजीत आदि शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!