Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी को दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज,,जाने क्या है पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी को धमकी मिलने का एक मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक निविदा को अयोग्य घोषित करने पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को धमकी दी गई है। पीड़ित अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता महिपाल रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जनवरी को केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत नगला किच्छा राज्य मार्ग संख्या 44 किच्छा पंतनगर मार्ग को दो लेन सहित चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य की निविदा के तकनीक मूल्यांकन में निर्धारित निविदा समिति के द्वारा मैसर्स एस के वी इन्फ्राटेक गाजियाबाद की तकनीक निविदा को अयोग्य घोषित किया गया था।

 

तकनीकी निविदा अयोग्य घोषित होने के बाद एक मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया और फर्म का अधिकृत व्यक्ति बताकर अपना नाम सुनील कुमार बताया,साथ ही वह व्यक्ति निविदा के लिए फर्म को योग्य किए जाने का दबाव बनाने लगा। उनके इंकार करने पर व्यक्ति द्वारा उन्हें धमकी दी गई। राजकीय कार्यों में बांधा डालने और धमकी देने के आरोप में अधीक्षक अभियंता ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!