घायल अवस्था में मिले वन्य जीव,,ग्राम शान्ति पुरी नंबर 2 में एक उल्लू घायल|

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं (जफर अंसारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अंतर्गत घायल अवस्था में मिले वन्य जीव का रेस्क्यू लगभग 06.00 बजे  डौली  रेंज लालकुंआ के वन क्षेत्राधिकारी श्री अनिल जोशी को शान्ति पुरी नंबर 2  निवासी वन्य जीव प्रेमी श्री लोकेश जोशी ने सूचना दी कि ग्राम शान्ति पुरी नंबर 2 में एक उल्लू घायल मरणासन्न अवस्था पड़ा है  सूचना पर तुरन्त डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,  लक्षमण  मावडी , ललित जोशी को मौके पर भेज दिया गया वन कर्मियों द्वारा  घायल उल्लू को रेस्कयू कर पंत नगर यूनिवर्सिटी  अंतर्गत पशु अस्पताल में उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सघन चिकित्सा हेतु घायल उल्लू को रानीबाग वन विभाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।रेंजर अनिल जोशी  ने वन्य जीव प्रेमी श्री लोकेश जोशी का आभार व्यक्त करते वन्य जीव सुरक्षा के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए सराहना की है। ज्ञातव्य हो कि  वन्य जीव प्रेमी श्री लोकेश जोशी पूर्व  में भी वन्य जीवो की सुरक्षा हेतु कार्य करते रहे है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!