Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी वर्मा को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को भड़काने व आपसी सौहार्द बिगाड़ने के मकसद से हिंदू समाज की पूजनीय गौमाता की निर्मम हत्या के जल्द से जल्द खुलासे व आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा व पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसपी क्राइम हिमांशु वर्मा से मिला और ज्ञापन देकर कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आपसी धार्मिक सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने के लिए हिंदुओं की पूजनीय गौमाता व उनके बछड़े की निर्मम हत्या कर गगन ज्योति के पास शत विक्षत स्थिति में शवों को डालकर शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया है

 

जिससे पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए अगर आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो शहर का माहौल बिगड़ सकता है ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा पार्षद मोनू निषाद मोहन खेड़ा राजेश कुमार मोहन भारद्वाज महामंत्री राजीव कामरा रणजीत राणा कांग्रेस महिला अध्यक्ष मोनिका ढाली सरोज रानी सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी डॉक्टर सुमित राय सुनील जड़वानी कमलेश गुप्ता रवि कठेरिया उमाशंकर एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट अमर सिंह कश्यप देवू कोली आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!