Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मंसूरी बोलें प्रतिबंध,,पशुओं को काट कर फैंकना शर्मनाक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) चुनावी रण में शहर का माहौल ख़राब करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद मंसूरी ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि चुनावी गतिविधियां को खुर्द-बुर्द करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के अमन और शांति पूर्ण माहौल को कुछ असामाजिक तत्व बिगड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों को काट कर फेंकना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की इस मामले की शीघ्र उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। ताकि मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके। उन्होंने मामले में लिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल को खराब करने वाले गौ हत्यारों को शीघ्र गिरफ़्तार किया जाएं।

 

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले यह घटना राजनीति स्टंट लग रही है। चुनावों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों को इस मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कथित लोग शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंसूरी ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!