Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

दुखद : भाजपा युवा मोर्चा के मडंल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- (वंदना गुप्ता)भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया दरअसल मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग मंडल उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने यमुनानगर कार से जा रहे थे

जैसे ही वो लोग सरसावा के समीप पहुंचे तो उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं हादसे के बाद दोनों के घर में मातम पसरा है और शहर में शोक की लहर है।

 

भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है और शादी की तैयारियों को लेकर वह पिछले कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए थे आज सुबह वह अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे रास्ते में सरसावा के समीप उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी हादसे की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं नगरवासियों में भी शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक कुशल व्यवहार थे वहीं शोशल मीडिया पर लोगों ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है हादसे के बाद परिजन और अन्य सम्बन्धी सरसावा की ओर रवाना हो गए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!