Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सख्त हो गये प्रशासन के तेवर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ-(जफर अंसारी) प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही प्रशासन के तेवर सख्त हो गये इसी के चलते लालकुआ में  नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सम्पूर्ण नगर कि सड़कों के किनारे चौराहें व नुक्कड़ों पर लगे राजनीतिक बैनर हटा दिए है इसके अलावा प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से भी राजनीतिक पोस्टरों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। आपको बता दे  कि विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है राजनीतिक मशीनरी निष्क्रिय कर दी गई है

 

इसलिए अब सरकारी मशीनरी चुनाव आयोग के प्रति जवाबदेह होगी। इधर लालकुआ नगर पंचायत का चार्ज संभालते ही अधिशासी अधिकारी पुजा ने शहर में आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने लिए मोर्चा खोल दिया है उनकी अगुवाई में प्रशासन ने लालकुआं बाजार में लगे बैनर पोस्टर व होर्डिंग आदि को उतारकर वाहन पर लाद प्रशासन साथ ले गया। इधर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आचार संहिता प्रभावी हो गई है किसी ने चुनावी, राजनीतिक प्रचार सामग्री सार्वजनिक स्थलों पर लगाई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!