Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

(बीते दिनों पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस थाने जा पहुंचा था आरोपी पति मशकूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अब सलाखों के पीछे पहुंचा पत्नी की हत्या का आरोपी पति

नवविवाहिता के परिजनों ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी

आरोपी मशकूर पहुंचा जेल

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रुद्रपुर नगर की भद ईपुरा क्षेत्र में पत्नी की हत्या करने वाले पति मशकूर को कोतवाली पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। आपकों बता दें कि दहेज की मांग के चलते आरोपी पति मशकूर ने अपनी पत्नी फराह खान की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वही आरोपी नाटकीय ढंग से पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस थाने जा पहुंचा था। जहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी फराह खान की गला दबाकर हत्या कर दी है, और वह खुद को पुलिस को सौंप रहा है। जबकि इस मामले में मृतका फराह खान के पिता रियाजुद्दीन ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इस हत्याकांड में मशकूर और उसके सभी परिजन शामिल हैं।

 

इस मामले में मृतका फराह खान के पिता रियाजुद्दीन ने आरोपी मशकूर और उसके माता-पिता,जेठ और देवर सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे आरोपी पति मशकूर ने अपनी पत्नी फराह खान की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पत्नी के मायके वालों को जानकारी दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मशकूर सुबह साढ़े छह बजे कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर ने बताया कि खेड़ा निवासी मृतका के पिता रियाजुद्दीन की तहरीर पर पति मशकूर सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!