आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का फूंका पुतला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर भाजपा के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला फूंका गया । आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी की नीतियों से घबरा गई है । आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में लगातार बढ़ती लोकप्रियता से घबरा सुबोध उनियाल उत्तराखंड की भोली भाली जनता को हरामखोर और निकम्मा कहने पर उतारू हो गए हैं आम आदमी पार्टी की फ्री की नीतियो द्वारा जनता के टैक्स का पैसा जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है । सुबोध उनियाल जनता के टैक्स का लाखों रुपए सैलरी के रूप में उड़ा रहे हैं बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं यातायात सुविधाएं के साथ-साथ पेंशन भी पाएंगे । फ्री पाकर उत्तराखंड के नेता निकम्मे और हरामखोर हो गए हैं ।जो सुविधाएं विधायक मंत्रियों को मिलती है वह सारी सुविधाएं आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की प्रत्येक जनता को देगी । प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाएं फ्री में देने के वादे पोस्टरों के माध्यम से कर रहे हैं सुबोध उनियाल जी को उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए ना कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर । उत्तराखंड में स्वास्थ सेवाओं के नाम पर रेफर सेंटर खोले गए हैं शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है जिस पर भाजपा बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है । उत्तराखंड की जनता से आम आदमी पार्टी ने जितने वादे किए हैं वह पूरे किए जाएंगे हमारे वादे नहीं आप की गारंटी है अरविंद केजरीवाल जी जो कहते हैं वह करते हैं । इस दौरान आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष नितेश सिंह, संगठन मंत्री आनंद मैसी, महानगर सचिव शंकर कोहली, महानगर उपाध्यक्ष हरपाल सिंह, सुरेन्द्र गाबा,आलम,विनय हलदार, अभिषेक,पवन यादव, बीके शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, नेता रामचंद्र सागर,गुरजीत सिंह, दीपंकर साहा, प्रेम शर्मा, संजय कुमार, गोपाल राम, जितेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!