नहीं टलेगे चुनाव उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में समिति तिथियों में सम्पन्न होंगे विधानसभा चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खनन) (निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ चुनाव वाले राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक)-(केंद्र सरकार को दिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश) नयी दिल्ली केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बीते सोमवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ उन प्रदेशों की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की जहां आने वाले नये साल में चुनाव सम्पन्न होने वाले हैं।आयोग ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को विधानसभा चुनावों में मादक पदार्थों के प्रभाव पर सख्त नजर रखने के निर्देश आला अधिकारियों को दिए। बैठक के बाद आयोग ने केन्द्र सरकार से कहा कि वह चुनावी राज्यों में टीकाकरण तेज गति से करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना रोधी टीका लग चुका हो। आयोग के आदेश से माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव नहीं टाले जाएंगे। चूंकि चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच जनवरी के प्रथम सप्ताह में फिर एक बार बैठक होगी।इस बैठक में चुनावों को आगे बढ़ाने या सम्पन्न कराएं जाने पर अंतिम फैसला हो सकता है। बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने निर्वाचन आयोग को वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए हाल के दिनों में जारी किए गए कोविड प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी। पंजाब,गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में अलग-अलग तिथियों में समाप्त हो रहा है, जबकि यूपी प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल म ई में समाप्त होगा। उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग और पीएम मोदी से चुनाव आगे बढ़ने की सिफारिश की थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!