काशीपुर (सुनील शर्मा) भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मल्होत्रा के नेतृत्व में अग्रवाल सभा भवन में देश के पहले चीफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत को लेकर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कहा गया कि वायु सेना का 17 वी 5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कन्नूर में के पास नीलगिरी की पहाड़ियों में खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था इसमें रावत समेत 14 लोग सवार थे हादसे की सूचना मिलते ही देश में शोक का माहौल छा गया। लोग अपने जांबाज नायक की सलामती की दुआएं करने में जुटे थे कि शाम को बुरी खबर आई जनरल रावत नहीं रहे, वायु सेना ने हादसे की कोट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं इसी के चलते आज राम मल्होत्रा ने शोक सभा मे उनको अपने कार्यकर्ताओं के साथ सच्ची श्रद्धांजलि दी और परम पिता परमेश्वर से उनको स्वर्ग में स्थान मिलने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत देश के गौरव थे उनकी इस छत्ती को को पूरा नहीं किया जा सकता।

Skip to content











