रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने प्रेस को जारी किया बयान)-(बोले उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ी हैं केन्द्र सरकार) रुद्रपुर भारतीय जनता पार्टी ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने एक बयान में कहा कि उत्तराखंड के संग्राम विकास के लिए केन्द्र सरकार राज्य सरकार के साथ मजबूती से खड़ी हैं। अरोरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्ग दर्शन और उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव निश्चित ही उत्तराखंड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में सफल साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन 2022 में भी उत्तराखंड में विजय प्राप्त कर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगमी विधानसभा चुनावों में जुटने का आह्वान किया।

Skip to content











