भोला भट्ट ने श्रीमद् भागवत कथा का किया शुभारंभभागवत कथा को लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्षोल्लास का माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (ज़फर अंसारी) हल्द्वानी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट ने हरिपुर नायक, कमलुवा गाजा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्री गणेश पूजन और कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया है। जहां श्रीमद् भागवत कथा को लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्षोल्लास का माहौल है। तो वहीं कथा का वाचन सात दिनों तक किया जाएगा। आपको बता दें कि भागवत कथा को परिवार के लोग पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गवासी श्री राम दत्त भट्ट के स्मृति में आयोजित कर रहे है । जिसमें परिवार और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रत्येक वर्ष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!