रुद्रपुर– (एम् सलीम खान) विधायक राजकुमार ठुकराल ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कल हुई कैबिनेट की बैठक में 50 वर्ग मीटर तक पट्टा निःशुल्क दिया जाएगा एवं फ्री होल्ड हेतु पूर्व में जमा 25 प्रतिशत राशि को भी समायोजित किया जायेगा विधायक ठुकराल ने बताया कि नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने के प्रस्ताव में कई संशोधन कर नजूल नीति में बदलाव किया गया है प्रस्ताव की समस्त पत्रावलियां तैयार हो चुकी हैं , राज्यभवन में लगाई गई आपत्तियों के निस्तारण हेतु भी कुछ संशोधन किए गए हैं विधायक ठुकराल ने कहा कि जो संशोधन किए गयें जिसके अनुसार नजूल नीति में जमा पैसों के अनुसार ल मालिकाना हक सर्किल रेट के अनुसार मालिकाना हक मिलेगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से भी नजूल भूमि के रोक सम्बन्धित फैसले पर अब रोक लग चुकी है उन्होंने कहा कि धामी सरकार 9 एवं 10 दिसम्बर के विधानसभा सत्र में अध्यदेश के जरिये कानून बनाकर रुद्रपुर के 22000 परिवारों एवं उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी नजूल पर निवास कर रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक दिए जाने का मन बना चुकी है जो की व्यापक जनहित में न्यायोचित भी है उन्होंने कहा कि जब से वह विधायक बने हैं उन्होंने 2012 से अब तक के हर विधानसभा सत्र में मालिकाना हक दिए जाने हेतु नजूल भूमि के हर मुद्दे को मजबूती से विधानसभा के पटल पर रखा उन्होंने कहा कि 2018 के नगर निगम चुनावों में उन्होंने संकल्प लिया था की रुद्रपुर के 22000 परिवारों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक न दिलवा पाया तो भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगाl विधायक ठुकराल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास एक विजन है और नेतृत्व करने की पूर्ण क्षमता भी उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है l

Skip to content











