उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

महान सन्त शिरोमणि कबीरदास के प्रकट दिवस पर उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यर्पण…….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- महान संत शिरोमणि कबीरदास की प्रकट दिवस पर आज रम्पुरा स्थित कबीरदास की प्रतिमा पर विधायक शिव अरोरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं व कबीर पन्त के अनुयायी कोली समाज के लोगो के साथ माल्यार्पण कर उनको नमन किया। विधायक शिव अरोरा बोले सन्त कबीरदास देश ही नही अपितु पूरे विश्व अपनी महाकव्य ,रचनाओं एव दोहों के माध्यम से समाज मे होने वाली भेदभाव उच्च नीच की बुराई को खत्म करने का काम किया ऐसे महान संत का आज पूरा देश प्रकट उत्सव मना रहा है,

 

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी गढ़वाल ने किया ऐतिहासिक स्थल देवलगढ़ का स्थलीय निरीक्षण…….

उनके बताए धर्म और सच के मार्ग पर चल के हम सभी उनकी प्रेरणा से समाज हित राष्ट्र हित मे अपनी सेवा देने का कार्य कर रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा कबीरदास की जयंती पर समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कबीरदास की रचनाएं आज भी इतिहास में दर्ज है जिसके एक एक शब्द में ज्ञान का सागर समाहित है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर चुघ ने सोंपा डीएम को ज्ञापन…..

 

इस दौरान माल्यार्पण में मेयर रामपाल, मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, पूर्व मेयर पति सुरेश कोली, महेन्द्री शर्मा, डॉ महेश कोली, राजकुमार कोली, नेत्रपाल मौर्य, गिरिश पाल, त्रिलोक कोली, मयंक कक्कड़, भगत लाल, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, अनिल कोली, नीलकांत , अर्पित सिंह, लालमन कोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply