उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन….

ख़बर शेयर करें -

 

काशीपुर-काशीपुर में सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के द्वारा खाने पीने की वस्तुओं पर 5% लगाए गए टैक्स का पुरजोर विरोध किया और कहा कि इसके लिए व्यापारी आंदोलनरत होगा। काशीपुर में रामनगर रोड स्थित  होटल आनंद कैशल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने आगामी आंदोलन की रणनीति का खुलासा किया।

 

इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं प्रभारी अश्विनी छाबडा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पांच प्रतिशत खाने पीने की वस्तुओं पर टैक्स लगाया गया है जोकि गलत है और व्यापारियों द्वारा उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी अधिकारी तमाम जगह पर व्यापारियों का उत्पीड़न जीएसटी के नाम पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा देने वाले व्यापारी पर दिन प्रतिदिन दबाव बनाकर उससे ज्यादा टैक्स वसूलने की नीति बंद होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  खेल मंत्री स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2024"के शुभारंभ कार्यक्रम में हुई सम्मलित,बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल……

 

किसी भी नगर क्षेत्र में ऐसे सर्वे के नाम पर छापे डालने आए अधिकारियों का घेराव किया जाना सुनिश्चित किया गया है। व्यापार मंडल के नगर से लेकर जिला और कुमाऊं स्तर के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जीएसटी काउंसिल द्वारा जीएसटी का सरलीकरण करने के बजाए और पेचीदा बना दिया गया है, वर्तमान में 18 जुलाई से खाद्यान्नों पर 5% का टैक्स लगा दिया गया है और अन्य कई वस्तु पर टैक्स रेट बढ़ाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय संघ कूटा ने डीएसबी के दो विद्यार्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर दी बधाई......

 

संगठन की सभी 381 इकाइयां इसका पुरजोर विरोध करेंगी। जीएसटी सर्वे छापे पूरी तरह बंद नहीं हुए तो हम सरकार के विरुद्ध प्रदेश व्यापी आन्दोलन करेंगे और फिर भी सरकार नहीं मानी तो हमें प्रदेश बंद की घोषणा करनी पड़ सकती है। व्यापार मंडल के आक्रोशित पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी 28 जुलाई को प्रदेश भर में जीएसटी का पुतला दहन किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी गढ़वाल ने किया ऐतिहासिक स्थल देवलगढ़ का स्थलीय निरीक्षण…….

 

तथा उसके हो विधानसभा स्तर पर एक ज्ञापन अधिकारियों को जीएसटी के विरोध स्वरूप दिया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं प्रभारी अश्विनी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, नगर अध्यक्ष प्रभात साहनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी, विक्की सौदा, मुशर्रफ हुसैन, अमन बाली, मनीष सपरा, जतिन नरूला आदि व्यापार मंडल पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply