महिला की मौत के बाद फुट ओवर ब्रिज की मांग तेज, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – सिविल लाइन स्थित गुरु अंगद देव कॉम्प्लेक्स से कंचनतारा जाने वाले मार्ग पर हाल ही में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नैनीताल रोड स्थित शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ पर शीघ्र फुट ओवर ब्रिज निर्माण कराने तथा निर्माण कार्य पूरा होने तक आमजन की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से कट खोलने की मांग की गई।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नैनीताल रोड पर स्थित शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ क्षेत्र अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग पैदल आवागमन करते हैं। आवास विकास, जगतपुरा, मुखर्जी नगर, रविंद्र नगर, शिवनगर, आजाद नगर, विवेक नगर, ट्रांजिट कैंप, कल्याणी व्यू, धोबीघाट सहित आसपास के कई क्षेत्रों के निवासी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले यहां तिराहा खुला होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में अधिक कठिनाई नहीं होती थी, लेकिन ग्रिल और लोहे के सरियों से कट बंद किए जाने के बाद लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके चलते कई लोग जान जोखिम में डालकर सीधे सड़क पार करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

ठुकराल ने कहा कि हाल ही में इसी स्थान पर एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षित आवागमन के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी ऐसे हादसे दोहराए जा सकते हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि पैदल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल रोड स्थित शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ पर जल्द से जल्द फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। साथ ही, जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक आमजन की सुविधा के लिए पूर्व की भांति अस्थायी रूप से कट खोलने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

प्रदर्शन में चेतन मांगट, संजीव गुप्ता, संजय ठुकराल, एडवोकेट अभय सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, ग्राम प्रधान आशीष यादव, सुनील चुघ, ललित सिंह बिष्ट, सुखवंत सिंह, अशोक यादव, केरू मंडल, रामकुमार गुप्ता, आनंद शर्मा, मनोज गुप्ता, रमन विश्वास, रणजीत तिवारी, राजेश पटेल, अमर वर्मा, अभिजीत कुमार,

अमित मंडल, अक्षित वाला, रामपद मंडल, गोविंद सरकार, हरिदास मंडल, जय मंडल, तपन विश्वास, सुब्रत राय, संजय चक्रवर्ती, हिम्मत राम कोली, राहुल बाला, मनजीत कर्मकार, सोनू, आकाश, हनी, सौरभ, नरेश, विमल, दीपक ठुकराल, शिवम नारंग, गुरुजोत सिंह, भगत सिंह, पार्षद परवेज कुरैशी, आदर्श मिश्रा, छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, मोहित, कुंवर पाल कोली, शिवकुमार शिबू, मोनू बेदी, धीरज गक्कड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!