Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

आयुष सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे ने किया केंद्र का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखंड आयुष विभाग के अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे ने बुधवार को लालपुर स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर (आयुष) केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने कहा कि केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज की समुचित जांच कर गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपचार से संबंधित सभी विवरण नियमित रूप से रजिस्टर में अंकित किए जाएं तथा मरीजों से उपचार के संबंध में फीडबैक भी लिया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का सतत मूल्यांकन किया जा सके।

उन्होंने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र एवं आयुषमान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को केंद्र में उपलब्ध नियमित उपचार सेवाओं की जानकारी मिल सके और वे इनका लाभ उठा सकें।

अपर सचिव ने कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आयुष केंद्रों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, नियमित निगरानी एवं जनजागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार किच्छा गिरीश चंद्र त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दीपक सरकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!