Breaking News

पुलिस की मुस्तैदी से दो घंटे में मिली नाबालिग, सहेली संग पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्रों बजून, पाटीयाखान और फगुनियाखेत में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड का संदेश देते हुए 200 से अधिक पौधे रोपे गए।

यह कार्यक्रम माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पारुल थपलियाल के नेतृत्व में किया गया।

वृक्षारोपण अभियान में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पारुल थपलियाल, वन दरोगा अशोक कुमार आर्या, ग्राम प्रधान जानकी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पदम, त्रिलोच, पांगर, पुतली, बाँज सहित विभिन्न प्रजातियों के 200 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा के संवर्धन तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों से पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर यशवंत कुमार, वन आरक्षी हरीश सिंह, मनोज बलसुनी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!