Breaking News

रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली – राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ समाजसेवी रिज़वान अहसन को संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद उस्मान के निर्देशन एवं संगठन हित में तथा राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री ज़ुबैर सिद्दीकी की संस्तुति पर रिज़वान अहसन को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। संगठन ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि संगठन देशभर में मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रिज़वान अहसन अपने अनुभव, दूरदर्शिता और कार्यकुशलता के बल पर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा प्रदान करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी ने कहा कि रिज़वान अहसन जैसे अनुभवी, समर्पित और कर्मठ समाजसेवी के संगठन से जुड़ने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से मानव अधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनसेवा से जुड़े अभियानों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी तथा संगठन की कार्यक्षमता और अधिक मजबूत होगी।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार रिज़वान अहसन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) मोहम्मद नबी अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष (असम) बिलाल अली, प्रदेश महासचिव (उत्तर प्रदेश) डॉ. लक्ष्मण सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तराखंड) वसीम सिद्दीकी, प्रदेश सचिव (उत्तराखंड) प्रकाश चन्द्र शर्मा, प्रदेश सचिव (उत्तराखंड) मोहम्मद फुरकान, प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष (असम) हुसैन अली, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष मालवी दुआ, प्रदेश अध्यक्ष (एससी/एसटी मोर्चा, उत्तराखंड) हेमा गौतम, प्रदेश संगठन सचिव सरफराज अहमद,

प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तराखंड) बॉबी बादशाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (किन्नर समाज) याना खान, जिला अध्यक्ष (ऊधम सिंह नगर) मोहम्मद गयास अंसारी तथा जिला अध्यक्ष (सोनितपुर, असम) नारायण सिंह गोड सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने श्री रिज़वान अहसन को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल, गौरवपूर्ण और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रिज़वान अहसन के अनुभव, मार्गदर्शन और नेतृत्व में संगठन मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी, सशक्त एवं जनहितकारी कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!