Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

भाजपा ने घोड़ाखाल में किया विशेष अनुष्ठान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य की कामना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भवाली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घोड़ाखाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आवास सलाहकार उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेत्री भावना मेहरा ने किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्के घर मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा और उज्ज्वला योजना से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन की सुविधा प्राप्त हुई है।

भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नए हवाई अड्डों, वंदे भारत ट्रेनों, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं ने देश की विकास गति को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण तथा योग को वैश्विक पहचान दिलाने जैसे ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सके हैं।

उत्तराखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य से विशेष लगाव रहा है। उनके मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में ऑल वेदर रोड परियोजना, मंदिर माला मिशन, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं रोपवे परियोजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति मिली है।

कार्यक्रम में प्रकाश आर्य, हेम आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, वर्षा आर्य, जुगल मठपाल, राहुल चौहान, लवेंद्र सिंह क्वीरा, मनोज भट्ट, शिवांशु जोशी, पवन भाकुनी, पूरन जोशी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!