Breaking News

भवाली में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भवाली – भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार अपराह्न लगभग 2:15 बजे महिंद्रा कार संख्या UP 32 QU 1874 ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल बताया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और SDRF टीम ने सभी शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस और SDRF की टीम मौजूद रही और राहत कार्यों की निगरानी करती रही।

पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों से संपर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!