Breaking News

कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश रक्षाबंधन से पहले रामनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

लालकुआँ में भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर और प्याऊ, पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ – भीषण गर्मी के बीच लालकुआँ नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर और प्याऊ बंद पड़े होने से लोगों को पेयजल की परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले को लेकर स्थानीय समाजसेवी मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

समाजसेवी मुकेश कुमार का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा हजारों रुपये खर्च कर लगाए गए अधिकांश वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं, लेकिन उनकी मरम्मत या बदलाव को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसका सीधा असर बाजार आने वाले लोगों, राहगीरों, दुकानदारों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को ठंडे पानी की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, लेकिन नगर में कई स्थानों पर लगे वाटर कूलर बंद पड़े हैं। कुछ जगहों पर मटकों वाले प्याऊ लगाए गए थे, जो लंबे समय से अनुपयोगी हालत में पड़े हैं।

मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक सुविधाओं पर खर्च किए गए सरकारी धन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर की कई मूलभूत सुविधाएं लंबे समय से प्रभावित हैं, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जल्द से जल्द खराब वाटर कूलरों और प्याऊ को ठीक कराने तथा लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!