Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

एनएच-74 पर टोल प्लाजा की मनमानी से वाहन चालक परेशान, फास्टैग के बावजूद अवैध वसूली के आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नजीबाबाद/उधम सिंह नगर। एनएच-74 पर उधम सिंह नगर से लेकर नगीना-नजीबाबाद टोल प्लाजा तक टोल कर्मचारियों पर मनमानी और अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि फास्टैग सुविधा होने के बावजूद उनसे नकद राशि वसूली जा रही है और कई मामलों में रसीद भी नहीं दी जा रही।

स्थानीय वाहन चालकों और यात्रियों के अनुसार टोल प्लाजा पर एनएचएआई की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि पैसे देने से मना करने या विरोध जताने पर कुछ टोल कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं और गाली-गलौज तक पर उतर आते हैं।

लोगों का कहना है कि टनकपुर, काशीपुर, रुद्रपुर और किच्छा मार्ग पर वर्षभर सड़क मरम्मत और वन-वे व्यवस्था के चलते यातायात प्रभावित रहता है, इसके बावजूद वाहन चालकों से पूरा टोल टैक्स वसूला जा रहा है। वाहन चालकों ने सवाल उठाया कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं तो उपभोक्ताओं से नियमित टोल वसूली क्यों की जा रही है।

कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी दबाव बनाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में जब टोल प्लाजा प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन एवं एनएचएआई से टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें

error: Content is protected !!