Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

भीमताल क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह फसलों का मंत्री कैड़ा ने किया निरीक्षण, किसानों को राहत दिलाने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, सुंदरखाल, सुंदरनगर, दाड़ीम, ओड़ाखान, तल्ला रामगढ़, झूतिया, बोहराकोट और डाकबंगला सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा हाल ही में हुई ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कैड़ा ने कहा कि बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र में किसानों की आड़ू, प्लम, खुमानी, मटर, मिर्च, टमाटर और आलू जैसी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई किसानों की पूरी फसल नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कृषि एवं उद्यान विभाग की टीमों को गांव-गांव भेजकर फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को फोन पर निर्देशित करते हुए ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल और कृषि से जुड़ी कई समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!