Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सितारगंज में डिलिवरी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.44 लाख की ठगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज डिलिवरी कंपनी में नौकरी और व्यापार से जुड़े काम दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 4.44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीना बाजार निवासी और केसरी इंटरप्राइजेज के स्वामी पीयूष अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पांच फरवरी को गुड़गांव स्थित डिलिवरी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला से बातचीत हुई थी। आरोपी ने खुद को कंपनी से जुड़ा बताकर विभिन्न कार्यों के लिए रुपये की मांग शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने 12 मार्च को पंजीकरण शुल्क के नाम पर 45 हजार रुपये, 17 मार्च को जमानत राशि के नाम पर 2 लाख रुपये, 4 अप्रैल को कॉर्पोरेट पंजीकरण आईडी शुल्क के नाम पर 1.49 लाख रुपये और 13 अप्रैल को फायर सेफ्टी एनओसी के नाम पर 50 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए। इस तरह कुल 4.44 लाख रुपये की ठगी की गई।

जब कई दिनों तक आरोपी से संपर्क नहीं हो सका तो पीड़ित 14 अप्रैल को बताए गए पते पर गुड़गांव पहुंचा, जहां उसे पता चला कि उस नाम की कोई वास्तविक कंपनी मौजूद ही नहीं है। बाद में देहलीवरी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने भी इस तरह की किसी प्रक्रिया या व्यक्ति से संबंध होने से साफ इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का खुलासा होने पर पीड़ित ने सितारगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!