Breaking News

एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी

बियरशिबा स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, 92% से अधिक अंक लाने वालों को मिली स्कॉलरशिप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- 02 मई 2026: बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और गर्व से भर दिया।

इसके बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को “एन.एन.डी. भट्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप फॉर एक्सीलेंस” से नवाजा गया। यह स्कॉलरशिप विद्यालय की संस्थापिका एवं प्रबंधिका निरूपमा भट्ट तलवार और प्रबंधक तिलक राज तलवार द्वारा प्रदान की गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना सती ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके अभिभावकों को भी उपहार देकर उनके सहयोग और योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य एच.एस.बब्बर, प्रशासिका निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट, श्री आनंद बिष्ट सहित समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कोऑर्डिनेटर निशी वर्मा द्वारा किया गया।

स्कॉलरशिप प्राप्त कर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला, और सभी ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!