Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

नैनीताल में तेज हवाओं संग बारिश से बदला मौसम का मिजाज,ठंडक बढ़ी, कई जगह नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – लगातार पड़ रही गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में बारिश व तेज हवाओं के साथ ठंडक बढ़ा दी। हालांकि इस दौरान कई स्थानों पर नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं भी सामने आईं।

बीते कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम करीब चार बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जिसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश होने लगी। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन दोपहर बाद करीब तीन बजे आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही। इस दौरान तेज हवाएं भी चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

अचानक बदले मौसम के कारण पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं ज्योलीकोट क्षेत्र में तेज आंधी के चलते नुकसान की घटनाएं सामने आईं। देर शाम रामलीला मैदान में एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

आंधी और तेज हवाओं के कारण ज्योलीकोट सहित आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बारिश और तेज हवाओं से कृषि कार्यों को भी नुकसान पहुंचा है।

ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रयंक पांडे ने बताया कि आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। विभागीय टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!