Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

काशीपुर में GST का बड़ा शिकंजा: पान मसाला कारोबारियों पर छापेमारी, लाखों की कर चोरी उजागर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – राज्य कर विभाग ने काशीपुर में पान मसाला कारोबार से जुड़े व्यापारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कर अपवंचन पर कड़ा प्रहार किया है। माननीय आयुक्त कर महोदया के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई अपर आयुक्त के मार्गदर्शन तथा संयुक्त आयुक्त (वि.अनु.शा./प्र.) के नेतृत्व में की गई।

विशेष अनुसंधान इकाई, रुद्रपुर द्वारा गठित चार जांच टीमों ने शहर के चार अलग-अलग व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी, सर्वेक्षण एवं अभिग्रहण की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई से पूर्व विभाग ने संबंधित फर्मों की गतिविधियों पर गहन निगरानी रखी थी।

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2024-25 से 2025-26 के दौरान व्यापारियों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की विभिन्न फर्मों से माल की खरीद-बिक्री तो की, लेकिन वास्तविक बिक्री को लेखों में पूर्ण रूप से दर्ज नहीं किया गया।

जांच टीमों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं गोदामों में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर उसे अभिलेखों से मिलान किया। इस दौरान रिकॉर्ड से बाहर का स्टॉक पाए जाने पर फर्म संचालकों से गहन पूछताछ की गई। साथ ही, आगे की जांच के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है।

कार्रवाई के दौरान एक फर्म ने अपनी अतिरिक्त कर देयता स्वीकार करते हुए लगभग ₹20 लाख की राशि राजकोष में जमा भी कर दी है। अन्य फर्मों के मामलों में कर अपवंचन का आकलन अभी जारी है।

इस अभियान में विभाग के अधिकारी विनय ओझा, जीशान मलिक, प्रदीप, अमर, विश्वजीत, मुकेश, राजेश सिंह, प्रशांत, निशा, उषा एवं आकांक्षा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि कर चोरी के मामलों में अब सख्ती और बढ़ाई जाएगी तथा भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!