Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

उत्तराखंड: ऋषिकेश में हाई-प्रोफाइल जुआ पार्टी का भंडाफोड़, 40 गिरफ्तार, पूरी चौकी सस्पेंड…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/ऋषिकेश। दून पुलिस ने अवैध जुआ और गैंबलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में चल रही एक हाई-प्रोफाइल जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जुआ संचालित करने वाले होटल को सील कर दिया गया।  पुलिस को इस अवैध गतिविधि की गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम गठित कर हरिद्वार रोड स्थित होटल में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

मौके से भारी मात्रा में नकदी, ताश की गड्डियां, कैसिनो कॉइन और शराब बरामद की गई, जिससे स्पष्ट है कि जुआ बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  वहीं, होटल संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।  इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी देहरादून ने कड़ा कदम उठाते हुए आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  पुलिस ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लापरवाही बरतने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!