Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है।

गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के बाद इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।

मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है, वहीं ठंड एक बार फिर लौट आई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!