11 महीने के बच्चे की नाक में घुसा जोंक, डॉक्टरों ने सुरक्षित निकाला…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

चमोलीकर्णप्रयाग उपजिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने 11 महीने के एक बच्चे की नाक से जोंक निकालकर उसे राहत दिलाई। बच्चे की नाक से पिछले तीन-चार दिनों से लगातार खून आने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि बच्चे की नाक से लगातार खून बह रहा था, जिससे वे घबरा गए और तुरंत उसे अस्पताल ले गए। जांच के दौरान नाक एवं कान रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने बच्चे की नाक के अंदर जोंक फंसा हुआ पाया। डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक जोंक को बाहर निकाल दिया, जिसके बाद बच्चे की स्थिति सामान्य हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल लाने से बच्चे को गंभीर परेशानी से बचाया जा सका।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!