Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आगाज़, 2.15 लाख छात्र आज देंगे पहला पेपर……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज 21 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक आयोजित होंगी। पहले दिन इंटरमीडिएट की ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराई जाएगी। इस वर्ष प्रदेशभर में कुल 2,15,252 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 छात्र (1,722 व्यक्तिगत और 1,10,544 संस्थागत) तथा इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र (3,637 व्यक्तिगत और 99,349 संस्थागत) शामिल हैं।

परीक्षा के लिए राज्य में 1,261 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा 20 मार्च को संस्कृत, उर्दू और पंजाबी विषयों की होगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!