Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

नैनीताल: होली पर यात्रियों को राहत, 26 फरवरी से चलेगी काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल)- होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन (09075/09076) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन काठगोदाम से 26 फरवरी से संचालित होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 25 फरवरी तथा 4, 11, 18 और 25 मार्च को चलेगी, जबकि काठगोदाम से 26 फरवरी तथा 5, 12, 19 और 26 मार्च को प्रस्थान करेगी।

पहली यात्रा में ट्रेन 26 फरवरी को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे रवाना होकर लालकुआं 6:33 बजे पहुंचेगी। इसके बाद किच्छा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, वलसाड, वापी और बोरीवली होते हुए मुंबई सेंट्रल रात 9:00 बजे पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 5 एसी थर्ड, 1 एसी सेकेंड, 8 स्लीपर, 2 जनरल और 2 जीएसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। रेलवे अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से होली के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!