रुद्रपुर – संजय नगर क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री अखंड नाम कीर्तन का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने ‘राधे नाम’ का अखंड जाप कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन के दौरान तीन दिवसीय भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें कमेटी द्वारा ग्रामीण परंपरा के अनुरूप विविध स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम में युवा नेता एवं समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास विशेष रूप से उपस्थित रहे। कमेटी की ओर से उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कमेटी सदस्यों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और भंडारे में सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करती है।
कार्यक्रम में अभिमन्यु साना, असित बाला, गोलू हालदार, जयंत थाली, पूर्व पार्षद विकास मलिक, समाजसेवी नंदू शर्मा और आदिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में युवाओं का विशेष योगदान देखने को मिला।

Skip to content










