Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

रुद्रपुर के गांधी पार्क में सरस आजीविका मेले के सातवें दिन नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – गांधी पार्क में आयोजित सरस आजीविका मेले के सातवें दिन शुक्रवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से भव्य समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखण्ड रुद्रपुर, गदरपुर एवं सितारगंज के विभिन्न विद्यालयों की कुल 15 टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, प्रेरणादायी गीतों एवं लोकगीतों पर आधारित आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और सजीव भाव-भंगिमाओं से सुसज्जित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण बना दिया।

निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर नेशनल पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि इएलपीएस, रुद्रपुर एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की निर्णायक सुमन ब्यास ने सभी प्रतिभागी टीमों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पीडी हिमांशु जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, खण्ड विकास अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, कार्यक्रम समन्वयक मोहन उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विभु कृष्णा, हरीश दनाई एवं संजीव बुधौरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!