Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालनैनीताल स्थित जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सरोवर नगरी में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर धमकी की खबर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराकर सघन जांच अभियान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि जिला न्यायालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में आरडीएक्स बम लगाए जाने का उल्लेख किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिला न्यायालय परिसर को चारों ओर से घेर लिया और एहतियातन न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर, वकीलों के चैंबर और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। पार्किंग स्थलों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों की भी जांच की जा रही है।

एसपी ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!