Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; परिसर खाली कर तलाशी अभियान तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- सोमवार सुबह नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला जज को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा करते हुए दोपहर 12:15 बजे धमाका होने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल में तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू करने का विरोध जताने का जिक्र किया गया है। संदेश में “EWS Reservation Implementation in Tamil Nadu by DMK Government” को रोकने की बात कहते हुए विस्फोट की धमकी दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि संबंधित व्यक्ति या समूह इस नीति के विरोध के नाम पर भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

धमकी मिलते ही एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। न्यायिक कार्यवाही अस्थायी रूप से रोक दी गई और आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। कोर्ट परिसर के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है। साइबर सेल की टीम ई-मेल के स्रोत और प्रेषक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन तलाशी अभियान जारी रहेगा। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!