Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

भवाली मामले में सांसद अजय भट्ट ने डीएम को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भवाली- भवाली क्षेत्र में कथित डेमोग्राफी परिवर्तन और एक पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कड़ा और स्पष्ट रुख अपनाया है। सांसद भट्ट ने इस पूरे प्रकरण को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से फोन पर विस्तृत बातचीत की और मामले में सख्त व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी को रेहड़ और टमट्यूड़ा क्षेत्र में व्यापक जांच कराने को कहा। उन्होंने इस बात पर गंभीर सवाल उठाया कि बाहरी लोग किस तरह अवैध रूप से सरकारी भूमि पर आवास निर्माण कर रहे हैं, जबकि स्थानीय निवासियों के लिए भवन निर्माण से पूर्व नक्शा पास कराना अनिवार्य है। सांसद ने प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा

पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई घटना पर सांसद अजय भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। सांसद ने भरोसा दिलाया कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

सांसद भट्ट ने पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच के निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन से जुड़े मामलों में प्रशासन को पूरी सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!