Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

BREAKING – नैनीताल की वादियों में पहली बर्फबारी_ सफेद चादर से ढकी सरोवर नगरी…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल में मौसम की पहली बर्फबारी ने नगर को सफेद चादर से ढक दिया है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25(शुक्रवार, शनिवार और रविवार)को इस क्षेत्र में तेज बरसात और बर्फबारी की चेतावनी दी थी। शीतकाल में विंटर रेन तो नहीं हुई सीधे बर्फबारी दिखी।

     नैनीताल के ऊपर आसमान में दो दिनों से लगातार बादलों का कब्जा दिखा। आज हल्की बरसात के बाद उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में ओलावृष्टि के साथ ही बर्फबारी होने लगी।

 नैनीताल के नयना पीक, स्नोव्यू, टिफिन टॉप, किलबरी, सात नंबर, बिड़ला चुंगी समेत अन्य ऊंचे क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। मॉल रोड में बरसात और हल्के फुल्के ओले देखे गए।

 बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बेहद खुश नजर आए। बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट महसूस की जा रही है।

नैनीताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में इस वर्ष शीतकालीन बरसात नहीं हुई है, जबकी सीधे बर्फबारी देखने को मिल रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!