Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

मुक्तेश्वर में चार महीने बाद बरसे बादल, किसानों के चेहरे खिले….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर सहित पर्वतीय क्षेत्रों में चार महीने बाद हुई बारिश और हल्की बर्फबारी से किसानों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने जहां ठंडक बढ़ा दी, वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं रहा।

भीमताल, धारी, ओखलकांडा, भवाली, गरमपानी और बेतालघाट क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं, जौ, सरसों और हरी सब्जियों की फसलों को आवश्यक नमी मिल सकी। बारिश के बाद फसलों में हरियाली लौट आई है और किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है।

किसानों का कहना है कि यदि समय पर यह बारिश नहीं होती तो रबी की फसलों पर संकट गहराने लगता। मौसम के इस बदलाव से न केवल खेती को फायदा होगा बल्कि जलस्रोतों और पर्यावरण को भी संजीवनी मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!