Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

बनभूलपुरा में रुई की दुकान में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाइन नंबर एक स्थित मदरसे के नीचे बनी रुई की दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे दुकान के भीतर रखा रुई का सामान तेजी से धधक उठा।

घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। दुकान का शटर बंद होने के कारण आग का पता देर से चला, लेकिन जब धुआं बाहर निकलने लगा तो नमाज अदा कर लौट रहे लोगों ने इसे देखा और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने पास की एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

आग से दुकान में रखा रुई का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लगभग 50 से 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली के उपकरणों की नियमित जांच कराएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!